शिक्षक नशे में चूर, कार से तीन लोगों को मारी टक्कर, ट्रक में घुसा

असनावर कस्बे में नेशनल हाइवे 52 पर सीनियर सैकंडरी स्कूल के सामने सोमवार देर रात कार चालक ने हाइवे पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इसमें तीन जने घायल हो गए। अकलेरा थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुरा निवासी शिवसिंह लोधा पुत्र मोतीलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह लोग बकानी क्षेत्र के उम्मेदपुरा से शादी समारोह से भाग लेकर लौट रहे थे।


असनावर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में कार्यरत शिक्षक राजेन्द्र मीणा कार से तीनधार की ओर से नशे की हालत में तेज गति से आया। उसी समय सीनियर स्कूल के सामने नेशनल हाइवे पर चाय की दुकान पर पानी पीने के लिए रुके लोगों को टक्कर मार दी। इसमें अकलेरा के उदयपुर गांव निवासी कंहीराम (45), चन्द्री बाई (43) व एक अन्य घायल हो गए।

बोनट से गिरा दिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक शिक्षक को रोकने का प्रयास करने के दौरान बोनट पर कंहीराम जा बैठा। उसे कार चालक बोनट पर बैठाकर काफी दूर तक ले गया। कंहीराम चिल्लाता रहा। फिर झटका देकर उसे बोनट से गिरा दिया।

ट्रक के पीछे जा घुसी कार
इसी बीच कार मॉडल स्कूल के यहां से खांडीयामील चौराहे तक ट्रक के पीछे फंसकर चलती रही। पुलिस जाब्ते ने ट्रक को आगे जाकर रुकवाया। इसके बाद कार चला रहे नशे में धुत्त शिक्षक को पुलिसकर्मियों व लोगों ने पहचाना। पुलिस ने कार जब्त कर शिक्षक का मेडिकल करवाया। इसमें शिक्षक नशे की हालत में मिला। साथ ही पुलिस ने दुर्घटना में घायल तीन जनों का भी मेडिकल करवाकर प्राथमिक उपचार करवाया।असनावर थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/drunk-teacher-hits-three-people-with-car-rams-into-truck-8736580/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका