Good News : झालावाड़-उज्जैन नई रेल लाइन के लिए बनेगी डीपीआर,रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

Good News : झालावाड़ से आगर होते हुए उज्जैन तक नई रेल लाइन परियोजना की उम्मीद परवान चढ़ी है। बुधवार को भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने बहुप्रतीक्षित परियोजना के डीपीआर निर्माण को हरी झंडी दी है। रेल मंत्रालय ने लगभग 190 किमी लंबी झालावाड़-आगर-उज्जैन नई रेल लाइन की डीपीआर के लिए 4 करोड़ 75 लाख की राशि की स्वीकृति दी। साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक को अतिशीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआर बनने के बाद यह परियोजना वित्त विभाग के पास जाएगी और कैबिनेट की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

रेल मंत्रालय से परियोजना को स्वीकृति मिलना दो राज्यों के लोगों के लिए सौगात के समान है। इसके साथ ही झालावाड, आगर, शाजापुर, राजगढ़ और क्षेत्र को भी ये सौगात मिलने जा रही है। ऐसे में चुनावी साल में मध्यप्रदेश और राजस्थान को रेल मार्ग से जोडऩे की महत्वपूर्ण मांग को मंजूरी मिल गई है। उज्जैन-आगर रेल मार्ग को शुरू किए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां बेरोक टोक हो रहा ये काम, मुसीबत में है लोगों की जान

 

उज्जैन से आगर होते हुए झालावाड़ की दूरी नए रेल मार्ग से काफी कम हो जाएगी। अभी झालावाड़ वासियों के लिए उज्जैन जाने के लिए बस के अलावा अन्य कोई साधन नहीं है। रोडवेज बस भी बहुत कम चलती है। ऐसे में अब ट्रेन की सुविधा होने से महाकाल के दर्शन करने जाने वाले लोगों को भी आसानी होगी। ऐसे में धार्मिक पर्यटन में भी झालावाड़ व उज्जैन में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें : जयपुर की सबसे बड़ी मुसीबत बन रहा बढ़ता ट्रेफिक, जानें कैसे हालात हो रहे बेकाबू?



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/dpr-will-be-prepared-for-jhalawar-ujjain-new-railway-line-railway-ministry-gives-green-signal-8742118/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव