राजस्थान में यहां उधारी की बिजली से रोशन हो रहे सरकारी दफ्तर, 30 करोड़ रुपए बकाया
Jhalawar News: सरकारी विभागों के कार्यालय उधारी की बिजली से रोशन हो रहे हैं। आम उपभोक्ताओं का यदि 10 हजार रुपए भी बकाया है तो डिस्कॉम की टीम बिजली कनेक्शन काटने पहुंच जाती है। स्थिति यह है कि सरकारी विभागों में झालावाड़ जिले में करीब 30 करोड़ रुपए बकाया होने के बाद भी इनके बिजली कनेक्शन चालू है। जबकि वसूली अभियान के दौरान दर्जनों कनेक्शन काटे गए थे। हालांकि ज्यादातर ने बिल जमा कर अपने कनेक्शन फिर से जुड़ावा लिए। लेकिन डिस्कॉम यह सख्ती सरकारी विभागों पर नहीं दिखा पा रहा है।
डिस्कॉम के झालावाड़ में सरकारी विभागों में बकाया राशि वसूली काफी ज्यादा है। बकाया राशि 2010 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। यह वसूली शतप्रतिशत होने पर विभाग की माली स्थिति में खासा सुधार आ सकता है, लेकिन सरकारी विभाग से बकाया राशि वसूली में डिस्कॉम के सारे हथकंडे फैल है, विभागों के उच्चाधिकारियों ने डिस्कॉम के समक्ष स्पष्ट कर दिया कि बजट आएगा तो दखेंगे, अभी नहीं है। हालांकि उच्चाधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों से वसूली के प्रयास जारी है। सरकारी विभाग है इसलिए पैसा आ जाएगा।
स्थानीय निकायों में सर्वाधिक बकाया
सरकारी विभागों में बकायादारों की सूची में झालावाउ़ नगर परिषद, पीएचईडी, प्रशासनिक विभाग, मिनी सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय व ग्राम पंचायत आदि शामिल है। सबसे ज्यादा नगर निकायों में नगर परिषद झालावाड़ का करीब दस करोड़ से अधिक बकाया है, वहीं अकलेरा नगर पालिका के 731.67 लाख रुपए बकाया है। तीसरे दूसरे स्थान पर नगर पालिका भवानीमंडी है जिसके 277.13 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं।
किस पर कितना बकाया
विभाग बकाया लाखों में
चिकित्सा विभाग 82.17
पशुपालन विभाग 2.17
पुलिस विभाग 17.97
पुलिस क्वार्टर 4.5
पीएचईडी 198.96
अटल सेवा केन्द्र 57.71
प्राथमिक विद्यालय 27.27
माध्यमिक विद्यालय 10.71
आंगनबाडी केन्द्र 10.94
वनपाल अधिकारी 5.73
नपा पिड़ावा 227.45
नपा भवानीमंडी 277.13
नपा अकलेरा 731.67
नपा झालरापाटन 92.33
नगर परिषद 1053
ग्राम पंचायतें 195.96
मिनी सचिवालय 57.69
कुल 3053.36
यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बीजेपी-कांग्रेस नेता आमने-सामने, तिवाड़ी बोले-घूसखोर पार्टी कर रही बयानबाजी
जिन विभागों के बिजली बिल बकाया है, उन सभी विभागों को 18 मार्च तक के लिए लेटर लिखा गया है। उसके बाद 19 तारीख से आगे की कार्रवाई करेंगे। कुछ के बजट का ईश्यू था। अब बजट भी आ गया है।कुछ विभागों ने जमा भी करवा दिया है। सरकारी विभागों में नगर निकायों के ज्यादा है।
रामखिलाड़ी मीणा, अधीक्षण अभियंता, जयपुर डिस्कॉम, झालावाड़
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/jhalawar-district-government-department-electricity-department-office-loan-electricity-connection-8775086/
Comments
Post a Comment