राजस्थान में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, होली पर बाइक सवार 5 लोगों को डंपर से कुचला, मौत
Rajasthan 5 people murder : झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में होली के मौके पर 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। डंपर चालक ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना पगारिया थाना क्षेत्र के विनायका गांव की है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक झालावाड़ जिले के विनायका गांव में देर रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों को बीच—बचाव के लिए आगे आना पड़ा। इसके बाद एक पक्ष के पांच लोग शिकायत दर्ज करवाने के लिए बाइक पर सवार होकर पगारिया थाना जा रहे थे। तभी थाने पहुंचने से ठीक पहले डंपर से बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवर पीएचसी की मोर्चरी में शवों को रखवा दिया है।
जघन्य हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा पसरा
इधर, इस घटना के बाद गांव में हालात तनाव पूर्ण बने हुए है। होली के मौके पर ऐसे जघन्य हत्याकांड से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। इधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha elections 2024 : राजस्थान के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट... इन चेहरों लगाया दांव, RLP के लिए छोड़ी नागौर सीट
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/rajasthan-5-people-murder-5-people-riding-bike-died-in-collision-with-dumper-on-holi-in-jhalawar-8786285/
Comments
Post a Comment