उधारी की बिजली से झालावाड़ जिले के कई सरकारी कार्यालय हो रहे रोशन

झालावाड़.सरकारी विभागों के कार्यालय उधारी की बिजली से रोशन हो रहे हैं। आम उपभोक्ताओं का यदि 10 हजार रुपए भी बकाया है तो डिस्कॉम की टीम बिजली कनेक्शन काटने पहुंच जाती है। स्थिति यह है कि सरकारी विभागों में झालावाड़ जिले का करीब 30 करोड रुपए बकाया होने के बाद भी इनके बिजली कनेक्शन चालू है। जबकि वसूली अभियान के दौरान दर्जनों कनेक्शन काटे गए थे। हालांकि ज्यादातर ने बिल जमा कर अपने कनेक्शन फिर से जुड़ावा लिए। लेकिन डिस्कॉम यह सख्ती सरकारी विभागों पर नहीं दिखा पा रहा है।

कुल बकाया पहुंचा करोड़ों में

- डिस्कॉम के झालावाड़ में सरकारी विभागों में बकाया राशि वसूली काफी ज्यादा है। बकाया राशि 2010 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। यह वसूली शतप्रतिशत होने पर विभाग की माली स्थिति में खासा सुधार आ सकता है, लेकिन सरकारी विभाग से बकाया राशि वसूली में डिस्कॉम के सारे हथकंडे फैल है, विभागों के उच्चाधिकारियों ने डिस्कॉम के समक्ष स्पष्ट कर दिया कि बजट आएगा तो दखेंगे, अभी नहीं है। हालांकि उच्चाधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों से वसूली के प्रयास जारी है।सरकारी विभाग है इसलिए पैसा आ जाएगा।

स्थानीय निकायों में सर्वाधिक बकाया-

सरकारी विभागों में बकायादारों की सूची में झालावाउ़ नगर परिषद, पीएचईडी, प्रशासनिक विभाग, मिनी सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय व ग्राम पंचायत आदि शामिल है।

सबसे ज्यादा नगर निकायों में अकलेरा नगर पालिका के 731.67 लाख रुपए बकाया है। वहीं दूसरे स्थान पर नगर पालिका भवानीमंडी है जिसके 277.13 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं। विभागवार बकाया विभाग बकाया राशि लाखों में चिकित्सा विभाग 82.17 पशुपालन विभाग 2.17 पुलिस विभाग 17.97 पुलिस आवासी क्वार्टर 4.5 पीएचईडी 198.96 अटल सेवा केन्द्र 57.71 प्राथमिक विद्यालय 27.27 माध्यमिक विद्यालय 10.71 आंगनबाडी केन्द्र 10.94 वनपाल अधिकारी 5.73 नपा पिड़ावा मय 227.45 नपा भवानीमंडी 277.13 नपा अकलेरा 731.67 नपा झालरापाटन 92.33 नगर परिषद,झालावाड़ 1053.00 ग्राम पंचायते 195.96 मिनी सचिवालय 57.69 कुल 3053.36

कुछ विभागोंने जमा करवाया है-

जिन विभागों के बिजली बिल बकाया है, उन सभी विभागों को 18 मार्च तक के लिए लेटर लिखा गया है। उसके बाद 19 तारीख से आगे की कार्रवाई करेंगे। कुछ के बजट का ईश्यू था। अब बजट भी आ गया है।कुछ विभागों ने जमा भी करवा दिया है। सरकारी विभागों में नगर निकायों के ज्यादा है।

रामखिलाड़ी मीणा, अधीक्षण अभियंता, जयपुर डिस्कॉम, झालावाड़।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/many-government-offices-in-jhalawar-district-are-being-illuminated-wit-8777277/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव