रिश्वत के आरोपी पिता-पुत्र को भेजा जेल
एसीबी द्वारा सरड़ा सरपंच व उसके पुत्र को शुक्रवार को न्यायाधीश एसीबी कोर्ट कोटा के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया। एसीबी झालावाड़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा ने बताया कि गांव पृथ्वीपुरा में नरेगा कार्यो की मस्टरोल पास करने की एवज में सरपंच राधेश्याम मेहर व उसके पुत्र रवि कुमार के माध्यम से 55000 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
झालावाड़ टीम ने सत्यापन कर दोनों को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गुरुवार को गिरफ्तार किया था, जिन्हे शुक्रवार को कोटा एसीबी न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जहां से 15 दिन के लिए जेल भेज दिया।
बैंक खातों की जांच जारी-
मीणा ने बताया कि इस प्रकरण में अब मुख्यालय द्वारा जिस अधिकारी के नाम अनुसंधान किया जाएगा वो आगे की कार्रवाई करेगा। जिसमें बैंक खाते सहित अन्य संपत्ति आदि की जानकारी जुटाई जाएगी।
कोतवाली पुलिस ने की जांच शुरू
झालावाड़.कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने का मामला दर्ज किया है। सीआई चन्द्र ज्योति शर्मा ने बताया कि महेश कुमार जैन ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका प्लाट जी महेमी स्टेडियम के सामने है, जिस पर प्रमोद शर्मा ने जबरन कब्जा कर रखा है। वह निर्माण शुरू करना चाहता है, लेकिन कब्जा किया होने से निर्माण कार्य नहीं कर पा रहा है।इस पर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी,मामले की जांच कोतवाली के एएसआई रघुवीर कर रहे हैं।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/father-and-son-accused-of-bribe-sent-to-jail-8792545/
Comments
Post a Comment