द लेडी फार्मर के नाम से शुरू किया था स्टार्टअप, अब बाजार में धमाल मचा रहा ब्रांड, दे रही इतने लोगों को रोजगार

Motivational Story : झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र के बालदा गांव की सोनिया जैन ने मोटे अनाज को लेकर अपना स्टार्टअप शुरू किया। द लेडी फार्मर के नाम से शुरू किए स्टार्टअप में वे क्षेत्र के 50 लोगों को रोजगार भी दे रही है। वह बाजरा, मक्का, सरसों, घी आदि के उत्पाद बना रही है। लीक से हटकर उन्होंने आयरन फोर्टिफाइड बाजरा उगाया। आज उनके उत्पाद देश के कई शहरों में अपनी पहचान बना चुके है। देश की कई नामी कंपनियों के साथ वह कांट्रेक्ट फार्मिंग भी कर रही है। आज उसके स्टार्टअप का सालाना टर्नओवर करीब 60 लाख रुपए का हो चुका है।

बीएससी और ग्रामीण विकास में पीजी करने के बाद सोनिया ने खेती बाड़ी में रूचि दिखाई। सोनिया ने सबसे पहले मूली की खेती में नवाचार किया। उसने मूली और जौ की राख को खेत में प्रोसेस कर उत्पाद तैयार किया। अब देश की नामी आयुर्वेदिक कंपनी इस उत्पाद को कई तरह की दवा बनाने में काम ले रही है।

यह भी पढ़ें : स्टार्टअप करने की सोच रहे युवाओं के लिए प्रेरणा बना ये करोड़ों का बिजनेस

पुरस्कार भी मिले
सोनिया को समन्वित खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की ओर से पदमा पुरस्कार दिया गया। वह अन्य कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

कुसुम की पत्तियों से चाय
सोनिया ने कुसुम की पत्तियों से बनी चाय तैयार की है। एक कंपनी के साथ मिलकर खुद का ब्रांड बाजार में उतारा है। सोनिया को पति आकाश जैन मुम्बई में आईटी क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं। वह भी सोनिया के काम में कई बार हाथ बंटाते है।

यह भी पढ़ें : दोनों हाथ और एक पैर गंवाने के बाद हौंसले ने बदली जिंदगी, बैंक की नौकरी के साथ हैं ब्रांड एम्बेस्डर

150 बीघा जमीन
सोनिया के पास 150 बीघा जमीन है। इसमें वह अधिकतर व्यावसायिक फसलें उगाती है। अब उसकी इच्छा डेयरी के क्षेत्र में काम करने की है। वह डेयरी के साथ क्षेत्र के ग्रामीणों को जोड़कर लोगों तक ताजा उत्पाद पहुंचाने की कवायद कर रही है। डेयरी से वह क्षेत्र के महिला सूमहों को जोड़ेंगी।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/rajasthanthe-lady-farmer-startup-on-coarse-grains-providing-employment-annual-turnover-is-around-rs-60-lakh-8794525/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका