Good News: रेल यात्रियों को राहत, अब इन ट्रेनों में लगेगा ‘आधा’ किराया, लागू हुआ नया आदेश

भवानीमंडी। रेल यात्रियों को दी राहत के तहत घटा किराया शनिवार से लागू हो गया है। स्टेशन अधीक्षक धर्म सिंह मीणा ने बताया कि नए आदेश के मुताबिक पैसेंजर गाड़ियों का न्यूनतम किराया आधा कर दिया है, लेकिन एक्सप्रेस व सुपरफास्ट गाड़ियों के किराए में बदलाव नहीं होगा।

दिल्ली-मुम्बई रूट पर स्थित भवानीमंडी से अप व डाउन लाइन पर 8 ट्रेन आती हैं। इसमें अप लाइन पर कोट-चौमहला, कोटा-नागदा, कोटा-बड़ोदरा, कोटा-रतलाम पैसेंजर ट्रेन एवं डाउन लाइन पर चौमहला-कोटा, रतलाम-कोटा, नागदा-कोटा, बड़ौदा-कोटा पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है। अब इन ट्रेनों का किराया आधा हो गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस नई रेल लाइन पर ट्रायल के दौरान 126 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, जानिए कब से चलेगी ट्रेन

स्टेशन, वर्तमान- पूर्व किराया
धूआंखेड़ी- 10- 20
झालावाड़ रोड- 10- 20
कुरलासी- 10- 20
गरोठ- 10- 20
शामगढ़- 10- 20
सुवासरा- 15- 30
चौमहला 20 40
तलावली- 20- 40
थूरिया- 20- 40
आलोट- 25- 50
मेहदपुर रोड- 25- 50
रामगंजमंडी- 10- 20
मोड़क- 10- 20
दरा- 15- 30
रावंठा रोड- 20- 40
अलनिया- 20- 40
कोटा- 25- 50
नागदा- 30- 60


यह भी पढ़ें : शादी के 3 साल बाद दो भाइयों की पत्नियां प्रेमी के संग भागी



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/good-news-relief-to-railway-passengers-now-half-fare-will-be-charged-in-passenger-trains-8766166/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका